Posts

Showing posts with the label Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi

WhatsApp पर फोटो शेयर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, जुड़ेगा ये नया फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए-नए अपडेट पेश करता है. कंपनी जल्द ही अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक और तोहफा लॉन्च करने वाली है. WaBetaInfo ने बताया कि वॉट्सऐप अपने डूडल फीचर में बदलाव करने जा रहा है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार वाबीटाइन्फो के ट्वीट के मुताबिक एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जल्द ही डूडल फीचर में इमोजी और स्टिकर्स में Search बार जोड़ा जाएगा. फिलहाल जब भी हम किसी को फोटो भेजते हुए जब उसमें डूडल (एडिट में दिए गए टूल्स) का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें स्टिकर्स और इमोजी की पूरी लिस्ट आ जाती है. हमें फोटो पर कोई भी डूडल लगाकर भेजने के लिए इस लिस्ट में से ढूढ़ना पड़ता है. मगर इस अपडेट के बाद ऊपर के तरफ सर्च का ऑप्शन मिलेगा जिससे यूजर सर्च करके कोई भी स्टिकर या इमोजी लगा सकते हैं. इससे पहले WaBetaInfo पर कुछ WhatsApp यूजर्स ने बग की शिकायत की थी. यूज़र्स ने कहा कि उन्हें प्रोफाइल पर नाम अपडेट करने में दिक्कत आ रही है. यूज़र्स ने ट्वीट कर बताया कि जहां प्रोफाइल का नाम लिखा जाता है, उसके सामने की बोर्ड दिखाई दे रहा है, जो कि पहले नहीं था. पहले नाम लिखने के सामने Emoji का ऑप्शन आता है. ...

Period Cycle, Weight और Heart Rate काउंट करने वाले Apps फेसबुक को दे रहे हैं डेटा

फेसबुक के डेटा चोरी की खबरें किसी हाल में रुकती हुई दिख नहीं रहीं. अब एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि कई तरह के मोबाइल ऐप्स फेसबुक को अपने यूजर्स का डेटा दे रहे हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कई स्मार्टफोन ऐप अपने यूजर्स को जानकारी दिए बिना ही मासिक धर्म और शरीर के वजन जैसी उनकी बेहद निजी जानकारियां फेसबुक को भेज रहे हैं. न्यूजपेपर 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने अपने इंटरनल इन्वेस्टीगेशन के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में बताया कि विज्ञापनों से जुड़े टूल का उपयोग करके पर्सनल डाटा फेसबुक के साथ साझा किए जा सकता है, भले ही ऐप यूजर फेसबुक का इस्तेमाल करता हो या नहीं. रिपोर्ट के मुताबिक ऐप की ओर से इकट्ठा की गई जानकारी में शरीर का वजन, गर्भावस्था की स्थिति, ओव्यूलेशन संबंधी जानकारी और खरीदे गए सामान के बारे में विवरण शामिल हैं. वहीं, फेसबुक ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. फेसबुक की प्रवक्ता निसा अंकलेसरिया ने कहा, 'हम चाहते हैं कि ऐप डेवलपर्स अपने यूजर्स के बारे में हमसे साझा की गई जानकारी को लेकर बिल्कुल स्पष्ट रहें और हम उन्हें संवेदनशील जानकारियां भेजने...

Whatsapp पर अब कंट्रोल करिए- कौन कर सकता है ग्रुप्स में ऐड

वॉट्सऐप ग्रुप्स खुद में अलग सिरदर्दी हैं. हर ग्रुप नेचर अलग, प्रॉब्लम अलग. कभी-कभी तो चाहकर भी आप इनसे बाहर नहीं निकल सकते. लेकिन हो सकता है कि जल्दी ही वॉट्सऐप आपको ग्रुप्स के मामले में राहत दे सकता है. रिपोर्ट्स हैं कि वॉट्सऐप यूजर्स को ऐसा ऑप्शन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है, जिससे उन्हें ये ऑप्शन मिल जाएगा कि ये कंट्रोल कर सकेंगे कि कौन उन्हें किसी ग्रुप में ऐड कर सकता है. अब तक ऐसा है कि कोई भी रैंडम कॉन्टैक्ट या कॉन्टैक्ट नंबर न सेव हो फिर भी, वो आपको किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड कर सकता है. लेकिन वॉट्सऐप के इस नए फीचर से आपको इस परेशानी से राहत मिल जाएगी. न्यूज18 की खबर के मुताबिक, वॉट्सऐप iOS beta यूजर्स, जिन्होंने अगले iOS अपडेट में टेस्टफ्लाइट बीटा प्रोग्राम जॉइन किया है, उनके लिए ये फीचर ला रहा है. ऐसे करें इस्तेमाल - ये नया फीचर वॉट्सऐप सेटिंग्स के तहत उपलब्ध होगा. - इसके लिए यूजर्स को पहले सेटिंग्स से होकर अकाउंट में जाना होगा. - अकाउंट में जाकर प्राइवेसी पर क्लिक करिए. - प्राइवेसी में ग्रुप्स का ऑपश्न होगा, उसपर क्लिक करिए. - इसमें आपको ग्रुप इन्विटेशन के ऑप्शन दिखे...

Redmi Note 7: भारत में इस तारीख को लॉन्च होगा फोन, कंपनी ने किया खुलासा

शाओमी इंडिया ने Redmi Note 7 के भारत में लॉन्च किए जाने की अहम तारीख का खुलासा कर दिया है. कंपनी के मुताबिक Redmi Note 7, 28 फरवरी को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा. इसे चीन में जनवरी में लॉन्च किया गया था. एनडीटीवी के मुताबिक फोन की कीमत के बारे में कंपनी 28 फरवरी को होने वाले इवेंट में ही बताएगी. शाओमी इंडिया ने फोन की लॉन्चिंग की जानकारी ट्वीट करके दी. इसमें हैशटैग #THUGLIFE का भी इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का इवेंट नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक इवेंट आयोजित किया जाएगा. टिकट खरीदकर भी इस इवेंट में शामिल हुआ जा सकता है. Your answer to when is #RedmiNote7 launching is finally here! Unleashing the #ǝɟᴉ7ƃnɥʇ on 28th Feb 2019. Register to buy the ticket for the launch event: http://bit.ly/2Nc1QMg. Limited seats! pic.twitter.com/GwfWwVMBvh — Mi India (@XiaomiIndia) February 14, 2019 Redmi Note 7 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है. चीन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 999 युआन, जो लगभग 10,541 रुपए है. वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 ...

Kawasaki Versys 1000 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 10.69 लाख रुपए से शुरू

Kawasaki India ने भारत में Kawasaki Versys 1000 लॉन्च कर दी है. इसका एक्स-शोरूम प्राइस 10.69 लाख रुपए है. यह बाइक सिर्फ एक कलर (pearl flat stardust white/metallic flat spark black) में उपलब्ध है. Kawasaki इंडिया ने इसे 'Crossover sport model of Ninja 1000 के साथ इंजन और चेसिस डिजाइन' बताया है. यह भारत में असेंबल होगी. इसमें चार सिलेंडर इंजन है. इसकी डिलीवरी मार्च 2019 से शुरू हो जाएगी. यह उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने नवंबर 2018 में इसकी प्री-बुकिंग की थी. Kawasaki Versys 1000 में 1,043 सीसी का लिक्वड कूल इंजन है. इसमें 9000 rpm पर 118 bhp की पावर के इंजन का इस्तेमाल किया गया है. इसका इंजन Ninja 1000 पर आधारित है. Versys 1000 में 17 इंच के Alloy Wheel हैं और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन है. वहीं इसकी सीट का साइज 840 mm है. Versys 1000 का 255 किलोग्राम का वजन है. इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 150 mm का है. इसका 21 लीटर का फ्यूल टैंक है. Versys 1000 का बाजार में सीधा मुकाबला Ducati Multistrada 950 से है और इसके मुकाबले Honda Africa Twin और Triumph Tiger 800 XRx से है. from Latest News टेक्नोलॉ...

ई-कचरे से होगी करोड़ों की कमाई, वैज्ञानिकों ने निकाली तरकीब

पुराने हो चुके फोन, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि का गलत तरीके से निपटारा पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी समस्या है. इन उपकरणों में सोना, चांदी और तांबे जैसी कई कीमती धातुएं होती हैं. इन धातुओं को इलेक्ट्रॉनिक कचरे से अलग करने के लिए असंगठित क्षेत्र में हानिकारक तरीके अपनाए जाते हैं. भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐसी विधि विकसित की है, जिसकी मदद से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ई-कचरे का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) हो सकता है. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), मिजोरम, सीएसआईआर- खनिज और पदार्थ प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएमएमटी), भुवनेश्वर और एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मोदीनगर के वैज्ञानिकों ने मिलकर ई-कचरे से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं को निकालने के लिए माइक्रोवेव ऊष्मायन (Incubation) और अम्ल निक्षालन (Acid Nitrogen) जैसी प्रक्रियाओं को मिलाकर एक नई विधि विकसित की है. यह नई विधि सात चरणों में काम करती है. सबसे पहले माइक्रोवेव भट्टी में 1450-1600 डिग्री सेंटीग्रेड ताप पर 45 मिनट तक ई-कचरे को गरम किया जाता है. गरम करने के बाद पिघले हुए प्लास्टिक और धातु के लावा को अलग-अ...

Redmi Note 7 भारत में आज लॉन्च होगा, Moto G7 सीरीज बाजार में आया

Redmi Note 7 को लेकर काफी समय से अटकलें और चर्चा का दौर चल रहा है. हाल ही में भारत में इसके लॉन्च को लेकर खबर आई कि यह फोन 12 फरवरी को पेश किया जाएगा. लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि लीक हुई लॉन्च तारीख फर्जी है. जानकारी की मानें तो इस फोन के साथ शियोमी अपने सब-ब्रांड ‘Redmi’ को अलग ब्रांड के तौर पर पेश करेगी. इसके फीचर्स और डिजाइन को लेकर पहले ही सामने आ चुकी हैं और अब इसकी कीमत को लेकर कयास लगाया जा रहा है. Redmi Note 7 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है. चीन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 999 युआन, जो लगभग 10,541 रुपए है. वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 1,199 युआन यानी 12,652 रुपए है. Redmi Note 7 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 1,399 युआन यानी 14,762 रुपए रखी गई है. समझा जा रहा है कि शियोमी भारत में Redmi Note 7 फोन को 10,000 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश कर सकती है. 48 मेगापिक्सल कैमरे और दमदार फीचर्स वाले Redmi Note 7 की सस्ती कीमत शियोमी फैंस को खुश कर सकती है. बता दें कि भारत में Redmi Note 6 Pro को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, य...

20 फरवरी को Samsung लॉन्च कर सकती है S10, S10+ और S10E

साउथ कोरियाई कंपनी Samsung अपना नया मोबाइल फोन S10, S10+ और S10E लॉन्च कर सकता है. अमेरिका में 20 फरवरी को होने वाले 'Galaxy Unpacked' इवेंट में कंपनी S10 को लेकर घोषणा कर सकती है. एक्सपर्ट की मानें तो कंपनी 5G-रेडी वैरिएंट की भी घोषणा कर सकती है. अक्सर फरवरी में ही कंपनी अपने गैलेक्सी S सीरीज के अपडेट की घोषणा करती है और इस साल भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. पिछले साल Samsung ने Galaxy S9 की घोषणा की थी, लेकिन 2019 Galaxy S10 के आने की घोषणा कर सकता है. S सीरीज की 10वीं सालगिराह पर कंपनी S10 को बाजार में लाने की घोषणा कर सकती है. इसमें 6.1 इंच की स्टैंडर्ड डिस्प्ले होगी, S10+ में प्रीमियम 6.4 इंच डिस्प्ले और सबसे सस्ता S10E में 5.8 इंच मॉडल की डिस्प्ले होगी. खबरों की मानें तो S10 में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा. वहीं बायोमेट्रिक सोल्यूशन सिर्फ Galaxy S10 और Galaxy S10+ में होगा. Galaxy S10 मॉडल डुअल रेयर फेसिंग कैमरा के साथ आएगा, जबकि Galaxy S10 और S10+ में ट्रिपल कैमरा आ सकता है. from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi http://bit.ly/2NhK0I9

रेडिएशन के लिहाज से काफी खतरनाक हैं ये स्मार्टफोन, Xiaomi टॉप पर

आज के दौर में स्मार्टफोन एक जरूरत बन चुका है. स्मार्टफोन के माध्यम से हमारे कई काम काफी आसान हो जाते हैं. जब भी हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो इसके फीचर्स पर जरूर गौर करते हैं. स्मार्टफोन का कैमरा कैसा है, साउंड क्वालिटी ठीक है या नहीं, इंटरनेट के इस्तेमाल के लिहाज से कितना बेहतर है, स्टोरेज क्षमता कम है या ज्यादा... इन सब चीजों का ख्याल जरूर रखते हैं लेकिन वो स्मार्टफोन पर्यावरण के लिहाज से कैसा है? इसका ध्यान लोग शायद ही रखते होंगे. वहीं अब ऐसी एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें सबसे ज्यादा रेडिएशन पैदा करने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताया गया है. रेडिएशन का खतरा लगभग सभी स्मार्टफोन में पाया जाता है. लेकिन जर्मन फेडलर ऑफिस ऑफ रेडिएशन प्रोटेक्शन के जरिए रेडिएशन के लिहाज से सबसे ज्यादा खतरनाक स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में शाओमी और वन प्लस के स्मार्टफोन सबसे आगे हैं. इस लिस्ट में वे स्मार्टफोन हैं जिनसे सबसे ज्यादा रेडिएशन निकलता है. इस लिस्ट में 16 स्मार्टफोन हैं, जिनमें सबसे आगे शाओमी एमआई ए1 है. इस स्मार्टफोन से सबसे ज्यादा रेडिएशन निकलता है. इस फोन का स्पेसिफिक अब्जॉर...

Reliance Jio, Airtel और Vodafone के 200 रुपए तक बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज

एयरटेल, आइडिया-वोडाफोन और रिलायंस जियो ने अपने नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं. इनमें ग्राहकों की पसंद का खास ध्यान रखा गया है. ये सभी प्लान 200 रुपए के अंदर हैं. अगर आप भी इतने तक का रिचार्ज करवाना चाहते हैं तो यहां आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगी... एयरटेल 199 प्लान: 199 रुपए के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को एयरटेल 1.5 जीबी रोजाना 4जी डेटा देगा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल भी इसमें ग्राहकों को मिलेगी. इसमें FUP लिमिट नहीं है. इस रिचार्ज में 100 SMS प्रतिदिन मिलेगी. इसकी 28 दिनों की वैलेडिटी होगी. इसमें एयरटेल टीवी की भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. वोडाफोन-आइडिया 199 प्लान: वोडाफोन या आइडिया में 199 रुपए का रिचार्ज करवाने पर ग्राहकों को 1.5 जीबी रोजाना डेटा दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी है. वोडाफोन के 199 के रिचार्ज प्लान में FUP लिमिट नहीं है और इसमें रोजाना 100 SMS मिलेंगे. इस वैलेडिटी 28 दिनों तक होगी. इसमें वोडाफोन प्ले ऐप भी फ्री मिलेगी. रिलाइंस जियो 198 प्लान: रिलाइंस जियो में 198 के प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज पर 2 जीबी रोजाना 4जी डेटा मिलेगा. इसमें अनलिम...

iPhone की बिक्री में आई कमी, भारत में दाम घटा सकती है Apple

अगर आप आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा समय हो सकता है क्योंकि आईफोन अपने दामों में कमी कर सकता है. गैजेट नाउ के मुताबिक चीन के बाद वह भारत में भी ऐसा करने जा रहा है क्योंकि भारत में माना जाता है कि आईफोन सबसे ज्यादा महंगा फोन है. एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा था कि ऐसे बहुत से सेक्टर हैं जहां आईफोन की बिक्री नहीं बढ़ रही है. बीते मंगलवार को टिम ने कहा था कि बीते साल आईफोन के रिवेन्यू में 15 फीसदी की कमी आई थी. कुक ने यह भी कहा था कि आईफोन की बिक्री में कमी की एक वजह विदेशी मुद्रा भी है. यूएस डॉलर की कीमत ज्यादा होने से बाकी देशों में आईफोन महंगा है. सीएनबीसी के साथ इंटरव्यू में टिम ने कहा था कि भारत उनके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बाजार है. यहां हमारा मुख्य फोकस है हम 100 डॉलर से 200 मिलयन डॉलर तक पहुंचे हैं. हमने इसे 2 बिलियन से ज्यादा बढ़ाया. टिम ने कहा कि हम वहां स्टोर बनाना चाहते हैं. हम वहां अपनी टीम के साथ तेजी के साथ काम कर रहे हैं. आईफोन बनाने वाले टैक्स में राहत पा रहे हैं और उन्हें सरकार से इंसेटिव मिल रहा है जिससे और हैंडसेट को असेंबल किया जा सके और वह अपने ब...

Maruti की Alto में होने जा रहा है जबरदस्त बदलाव, यहां जानिए कार का मेकओवर प्लान

देश की सबसे पॉपुलर कारों में से एक मारूती अल्टो मेकओवर के लिए पूरी तरह से तैयार है. मारूती सुजुकी अब अपने इस मॉडल में बीएस6 इंजन लगा रही है. कार में सेफ्टी फीचर्स, इंटीरियर और एक्सटीरियर लुक पर भी काम किया जा रहा है. टीओआई के मुताबिक कार कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नई अल्टो बाजार में इस साल के आखिर तक आ जाएगी. अल्टो कार को साल 2000 में लॉन्च किया गया था और यह बीते 14 सालों से देश की बेस्ट सेलिंग कार है. इस कार ने मारूती 800 को रिप्लेस किया था. मारूती के एमडी केनिची अयुकावा ने कहा कि वर्तमान में जो अल्टो चल रही है वह अब पुरानी हो गई है इसलिए हमें इसको अपग्रेड करना होगा. अल्टो दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ आती है. एक ऑप्शन ओरिजिनल 800सीसी है और दूसरा 1000सीसी(के10) है, जिसे कुछ साल पहले ही लॉन्च किया गया था. कार कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कॉम्पटीशन को देखते हुए अल्टो की डिजाइन में भी हैवी चेंज होगा क्योंकि हैचबैक सेगमेंट में रिनाल्ट की क्विड मुकाबला दे रही है. अगर सिक्योरिटी की बात करें तो अल्टो की नई कार ज्यादा सुरक्षित होगी. हालांकि इसकी कीमत लॉन्चिंग के वक्त ही पता लग प...

Vodafone Idea ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, सिर्फ 24 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी

टेलीकॉम कंपनियां को सहारा देते हुए TRAI ने न्यूनतम बैलेंस अनिवार्य किया था. सिम डिएक्टीवेशन से बचने के लिए ग्राहकों को प्रत्येक महीने कम से कम 35 रुपए का रिचार्ज करवाना होता था. खासकर प्रीपेड यूजर्स सिम सर्विस इस्तेमाल करने के लिए मिनिमम बैलेंस मैनटेन करना होता था. वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए प्रत्येक महीने 35 और 65 रुपए की सीमा निर्धारित की थी. अब इसमें बदलाव करते हुए वोडाफोन ने 24 रुपए का मिनिमम रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. ये प्लान Idea और Vodafone के उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो कम पैसों में सिम की सभी सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं. 24 रुपए में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. ये रिचार्ज आप कंपनी की वेबसाइट और ऐप से आसानी से करवा सकते हो. अब सवाल आता है कि ये रिचार्ज करवाने पर क्या मिलेगा? इसमें आपको 100 नेट नाइट कॉलिंग मिलेगी. ये नाइट कॉलिंग की सुविधा आपको रात 11 बजे सो सुबर 6 बजे तक मिलेगी और याद रहे कि ये वोडाफोन टू वोडाफोन या आइडिया टू आइडिया ही लागू होगी. इसके अलावा कॉलिंग के लिए आपको 2.5 पैसा प्रति सैकेंड के लिए देना होगा जबकि डाटा के लिए 4 पैसा प्रति 10 KB के लिए ...

जियो का मॉनसून हंगामा ऑफर, 594 रुपए में 6 महीने अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

रिलायंस जियो ने जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए लंबी अवधी के टैरिफ प्लान पेश किए हैं. जियोफोन मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत लाए गए 6 महीने और 3 महीने के प्लान्स के लिए उभोक्ताओं को 594 रुपए और 297 रुपए का भुगतान करना होगा. जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए अभी तक कोई भी लंबी अवधि का प्लान उपलब्ध नहीं था. जियोफोन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 594 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 168 दिनों की होगी. यह अनलिमिटेड डाटा प्लान है, जिसमें ग्राहक को प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड 4जी डाटा मिलेगा. इसके बाद भी ग्राहक का डाटा तो चलता रहेगा पर स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी. 297 रुपए वाला प्लान भी 594 रुपए के प्लान जैसा ही है. फर्क सिर्फ इतना है कि 297 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी. दोनों ही प्लानों में ग्राहक को फ्री वॉयस कॉलिंग, फ्री एसटीडी, प्रतिमाह 300 एसएमएस और जियो के सभी ऐप फ्री उपलब्ध होंगे. फेसबुक, वॉट्सऐप, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया ऐप जब से जियोफोन पर आए हैं तब से लंबी अवधि के प्लान की जरूरत महसूस की जा रही थी. इसी को ध्यान रखते हुए कंपनी लंबी अवधी के नए प्लान लाई है. कंपनी ने जियोफोन के लिए पुरान...

JioPhone 2 Flash Sale शुरू, ऐसे खरीद सकते हैं फोन, ये हैं फीचर्स

अगर आप अभी तक रिलायंस JioPhone2 नहीं खरीद पाएं हैं तो आपके लिए अब इस फोन को खरीदने का बेहतरीन मौका है. इसकी सेल आज यानी गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है. आप फोन कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकेंगे. कंपनी ने ये फोन पिछले साल लॉन्च किया था. Jio Phone 2, 2017 में लॉन्च हुए Jio फोन का सक्सेसर है. इसे खरीदने के लिए आपको सिर्फ 2,999 रुपए देने होंगे. फीचर्स - फुल कीबोर्ड (क्वर्टी कीपैड) के साथ हॉरिजेंटल स्क्रीन डिस्प्ले होगा. - फोन में आपको 2.4 इंच का डिस्प्ले होगा. - इसमें 512MB रैम और 4GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकेगा. - फोन के रियर एंड में 2 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा होगा, जबकि सेल्फी के लिए इस मोबाइल में फ्रंट में VGA कैमरा होगा. - फोन Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ और FM से लैस होगा. - JioPhone 2 में 2,000mAh की बैटरी होगी और ये KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा. इस फोन में वॉयस असिस्टेंट के लिए एक डेडिकेटेड बटन होगा और ये वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करेगा. यह फोन 24 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा. फिजिकल क्वर्टी कीपैड वाले इस फोन में WhatsApp और Y...

Shot on iPhone Challenge की 10 फोटो को फीचर करेगा Apple

एपल ने एक बार फिर अपने iPhone से फोटो खींचने वाले चैलेंज का आगाज कर दिया है.  जिसमें यूजर्स को अपने iPhone हैंडसेट पर कैप्चर की गई सबसे अच्छी फोटोज भेजने के लिए कहा जा रहा है. 22 जनवरी से 7 फरवरी तक, एपल अपने 'Shot on iPhone Challange' के तहत कई बेहतरीन तस्वीरों की तलाश में है. मंगलवार को एपल ने घोषणा की कि जजों का एक पैनल दुनियाभर से आने वाली तस्वीरों की समीक्षा करेगा. इन तस्वीरों में से 10 बेहतरीन तस्वीरें चुनी जाएंगी. जिनकी घोषणा फरवरी महीने के आखिर में की जाएगी. जीतने वाली तस्वीरों को चुनिंदा शहरों, एपल के रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन बिलबोर्ड पर दिखाया जाएगा. इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए यूजर को आईफोन से खींची गई सबसे बेहतरीन फोटो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर #ShotOniPhone हैशटैग के साथ अपलोड करना होगा. यह फोटो सीधे भी अपलोड किए जा सकते हैं और एपल के इन बिल्ट सॉफ्टवेयर या किसी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर से एडिटेड फोटो भी अपलोड किया जा सकता है. गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा, 'यूजर्स का अपनी तस्वीर पर अधिकार बना रहेगा. हालांकि, तस्वीर सबमिट करके, यूजर्स ...

अब अपने प्लेटफॉर्म पर पॉलिटिकल ऐड्स से जुड़ी सूचनाएं सार्वजनिक करेगा गूगल

इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल अपने प्लेटफॉर्म पर भारत से जुड़े राजनीतिक विज्ञापनों से जुड़ी सूचनाएं मार्च से सार्वजनिक रूप से पेश करेगी. इसमें चुनावी विज्ञापन खरीदने वाले व्यक्ति और संबंधित विज्ञापन पर खर्च की जानकारी होगी. गूगल ने भारत में इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव से पहले राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है. इससे पहले ट्विटर ने भी इसी तरह का कदम उठाया था. गूगल ने बयान में कहा कि वह भारत के लिए अपनी चुनावी विज्ञापन नीति में बदलाव कर रहा है, जिसके तहत विज्ञापनदाताओं को विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित कराने के लिए चुनाव आयोग या फिर चुनाव आयोग कि ओर से अधिकृत किसी व्यक्ति की ओर से जारी 'प्रमाणपत्र' देना होगा. यह मंजूरी हर उस विज्ञापन के लिए लेना होगी, जिसे विज्ञापनदाता चलवाना चाहता है. यही नहीं, गूगल विज्ञापन को अपने प्लेटफॉर्म पर चलाने से पहले विज्ञापनदाता की पहचान का सत्यापन भी करेगी. कंपनी ने बयान में कहा, 'ऑनलाइन चुनावी विज्ञापन में और पारदर्शिता लाने के लिए गूगल भारत पर केंद्रित एक ‘पॉलिटिकल ऐड ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट’ और ए...

गूगल मैप में आया नया फीचर, अब देख सकेंगे गाड़ी की स्पीड

गूगल मैप्स ऐप के iOS और एंड्रॉयड दोनों वर्जन पर स्पीड लिमिट दिखाना शुरू हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक फीचर को पहले Android पुलिस ने देखा था और बाद में Google ने Mashable UK को दिए एक बयान में इसकी पुष्टि की. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इसको लेकर कंपनी ने कहा है कि स्पीड लिमिट फीचर इसे हफ्ते में रोल आउट करना शुरू कर देगा. विशेषकर राजमार्ग के लिए गति सीमा क्या है. इस पर नजर रखने के लिए गति सीमा सुविधा यूजर्स के लिए विशेष रूप से राजमार्गों पर और लंबी सड़क यात्राओं के लिए भी सहायक होगी. जब आप नेविगेशन चालू करेंगे तो स्पीड सीमा मानचित्र के निचले बाएं कोने पर दिखाई देगी. हालांकि, ऐसा नहीं लगता कि स्पीड लिमिट का विकल्प भारत में दिखाई देगा. Mashable पर रिपोर्ट का कहना है कि अमेरिका, ब्रिटेन और डेनमार्क में उपयोगकर्ताओं के लिए गति सीमाएं आएंगी. इसके बजाय भारत, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, रूस, ब्राजील, कनाडा और इंडोनेशिया जैसे बाजारों में स्पीड कैमरा सुविधा मिलेगी. जब यूजर इन स्पीड कैमरों में से किसी से संपर्क करते हैं तो Google मैप में एक ऑडियो अलर्ट भी होगा. अगर यूजर इन कैमरों में से किसी पर भी ड्...

फेक न्यूज को रोकने के लिए वॉट्सएप का नया नियम, सिर्फ पांच बार फॉर्वर्ड कर सकते हैं एक मैसेज

वॉट्सएप मैसेंजर सर्विस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेक न्यूज और गलत जानकारियां फैलने से रोकने के लिए फॉर्वर्ड मैसेज पर एक बार फिर से लिमिट लगाई है. नई लिमिट के मुताबिक अब एक यूजर एक मैसेज को सिर्फ पांच बार ही फॉर्वर्ड कर सकेगा. सोमवार को व्हाट्सएप की पॉलिसी एंड कम्यूनिकेशन की उपाध्यक्ष विक्टोरिया ग्रांड ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने इंडोनेशिया की राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'हम आज से दुनिया भर में पांच मैसेज फार्वर्ड करने की एक सीमा लागू कर रहे हैं.' इस नए नियम के लागू होने के पहले तक एक व्हाट्सएप यूजर 20 व्यक्तियों या ग्रुप्स को मैसेज भेज सकता था. लेकिन अब वह सिर्फ पांच लोगों या ग्रुप्स को यह मैसेज भेज सकेगा. वॉट्सएप ने पांच प्राप्तकर्ता (Reciever) की यह लिमिट वैश्विक स्तर पर लगाई गई है. भारत में व्हाट्सएप ने फॉर्वर्ड मैसेज पर लिमिट लगाने की इस पॉलिसी की शुरूआत पिछले साल से की थी. भारत में इस पॉलिसी के लागू किए जाने की वजह थी वॉट्सएप के जरिए फैल रही अफवाहों के कारण होने वाली लोगों की हत्याएं. गौरतलब है कि पिछले साल कई लोगों की भीड़ ने अफवाह के चलते हत्या...

विंडोज मोबाइल यूजर्स को लगा झटका, माइक्रोसॉफ्ट ने सपोर्ट बंद करने का किया ऐलान

स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो आज हर कोई करता है. अगर आप विंडोज फोन का इस्तेमाल करते हैं अब आपके लिए बुरी खबर है. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार ये घोषणा कर दी है कि वह विंडोज फोन को सपोर्ट देना बंद करेगा. माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि इस साल के आखिर तक वह विंडोज फोन में सपोर्ट बंद कर देगा. वहीं लोगों को विंडोज फोन छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट ने ऐंड्रॉयड या आईओएस मोबाइल खरीदने की भी हिदायत दे डाली है. दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 मोबाइल का सपोर्ट बंद कर रही है. कंपनी का कहना है कि 10 दिसंबर 2019 से सभी विंडोज मोबाइल के लिए सपॉर्ट बंद कर दिया जाएगा. वहीं माइक्रोसॉफ्ट के जरिए कोई सिक्यॉरिटी अपडेट भी मोबाइल्स पर नहीं भेजा जाएगा. 'ऐंड ऑफ सपोर्ट' पेज पर कंपनी ने बताया है कि विंडोज 10 मोबाइल को 10 दिसंबर 2019 के बाद से नए सिक्यॉरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे. साथ ही कंपनी के जरिए विंडोज 10 मोबाइल ओएस का सपोर्ट बंद करने के साथ ही लोगों से सिफारिश कि गई है कि वे ऐंड्रॉयड या आईओएस मोबाइल खरीद लें, जिनका उन्हें सपोर्ट हासिल हो सके. साथ ही माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि उसकी वर्चुअल असिस्टेंट कोर्टाना की...