रॉक ऑन और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई जैसी सुपरहिट फिल्मों की एक्ट्रेस प्राची देसाई का 30th बर्थडे कल

Prachi Desai Birthday: छोटे पर्दे यानी टीवी की दुनिया से अपना कॅरियर शुरू करने वाली और बाद में बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में दे चुकीं प्राची देसाई बुधवार को 30 साल की हो जाएंगी। प्राची का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ था। प्राची के नाम बॉलीवुड की कुछ हिट फिल्में हैं। इनमें रॉक ऑन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और एक था विलेन शामिल हैं। बहरहाल, प्राची को बॉलीवुड में अब करीब 10 साल हो चुके हैं और उनकी आने वाली फिल्म का नाम ‘उदयन एक्सप्रेस’ है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर http://bit.ly/2x7fvgl

Comments