Asia Cup 2018: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच 19 को; दोनों ने जीते हैं 5-5 मैच

Asia Cup 2018 India vs Pakistan: एशिया कप क्रिकेट 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का इंतजार तो सभी कर रहे हैं लेकिन इससे भी ज्यादा अगर किसी को रुचि है तो वो है भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की। कहा जाता है कि जिन लोगों की क्रिकेट में रुचि नहीं भी है वो भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का परिणाम जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। एशिया कप में दोनों देशों के बीच अब तक कुल 10 मैच हुए हैं। दोनों ही टीमों ने 5-5 मैच जीते हैं। जाहिर सी बात है कि इस बार भी मुकाबला कांटे का होगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर http://bit.ly/2Mw7p6E

Comments